अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, छात्रों को साइबर अपराधों से किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में आज दिनांक 11.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में म0उ0नि0 मीना आर्या व पुलिस टीम द्वारा पी0एम0 राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज द्वाराहाट में अध्यनरत छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साइबर अपराध अपराध जैसे- डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही बाल विवाह, महिला अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियम, डायल 112 ,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड हैल्प लाइन न0- 1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर -1070 के के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।