अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
किया जागरूक
इसी क्रम में आज दिनांक 21.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में व0उ0नि0 रमेश बोरा द्वारा शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को मोबाइल, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के सुरक्षित व संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से मोबाइल फोन का अनावश्यक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्हें सलाह दी गई कि मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यक एवं शैक्षणिक कार्यों तक ही सीमित रखें तथा सोशल मीडिया और गेम्स में अधिक समय व्यर्थ न करें। साथ ही इंटरनेट का उपयोग केवल शैक्षणिक व सकारात्मक कार्यों के लिए करें तथा किसी भी अंजान लिंक, कॉल या मैसेज से सावधान रहें। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी समझाए गए।
अल्मोड़ा: पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को सिखाए ‘डिजिटल सुरक्षा’ के मंत्र