अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा ढुंगाधारा में नवरात्रि के अवसर पर एकत्रित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को गौरा शक्ति के बारे में बताते हुए साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला एवं बाल अपराध,नवीन कानूनों, यातायात के नियमों के संबंध मे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर जैसे डायल 112 , साईबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया ।