अल्मोड़ा: नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम, जागरूक करते हुए लगाई चौपाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.01.2025 को स्याल्दे बाजार में व्यापारियों व अन्य उपस्थित लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक कर पंम्पलेट आदि वितरित किये गये। साथ ही नशा मुक्त अभियान में अपना अमूल्य  योगदान देन की  शपथ दिलाई। इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध,नये कानूनों व सत्यापन की जानकारी दी।