अल्मोड़ा: नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम, भारी मात्रा में चरस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, एक लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 07.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान फलसीमा से टाटिक हैलपैड की ओर पर मोटरसाइकिल संख्या-UP21-AL-3762 को चैक किया गया तो मो0सा0 में सवार दो युवक पंकज कुमार उम्र- 23 वर्ष पुत्र मोहन चन्द्र निवासी ग्राम सिलालेख पहाड़पानी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल व मनोज कुमार उम्र- 26 वर्ष पुत्र सुरेश चन्द्र  निवासी उपरोक्त के कब्जे से कुल 656 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0-95/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वाहन को सीज किया गया। कीमत-‌ 1,31,200 रुपये है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला
2. कानि0 राजीव जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा
3. कानि0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 चन्दन सिंह, एसओजी अल्मोड़ा