अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 06.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी, थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 तनुजा हयांकी व म0कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी द्वारा ग्राम ढूंगाधारा अल्मोड़ा में जागरुकता अभियान चलाया गया। ग्रामवासियों को साइबर फ्रॉड से बचाव व नशे के दुष्प्रभावों के संबंध मे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह, महिला अपराध, यातायात के नियम व हेल्पलाइन नम्बर जैसे- डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।