अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, कोतवाली चौखुटिया व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत थाना दन्या के नेतृत्व में चौखुटिया/ दन्या पुलिस टीम ने दिनांक 27.08.2025 को स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अन्य स्कूली स्टॉफ को सड़क सुरक्षा के संबंध में, सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौराशक्ति,नशा मुक्त जीवन और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में जानकारियां देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।