अल्मोड़ा: पुलिस की जनमानस को अवरोध मुक्त यातायात व्यवस्था प्रदान करने की मुहिम, “नो पार्किंग” जोन में खड़े वाहनों पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

की यह कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 21.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह के नेतृत्व में प्रभारी इन्टरसेप्टर उपनिरीक्षक सुमित पाण्डे द्वारा नगर अल्मोड़ा के मॉल रोड जाखन देवी क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से “नो पार्किंग” क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किंग जोन में खड़े 16 चौपहिया/दोपहिया वाहनों के स्वामियों के विरूद्ध एमवी एक्ट में चालान की कार्यवाही की गयी।