अल्मोड़ा: पुलिस की मुहिम, गांव-गांव शहर-शहर साइबर जाल से लोगों को कर रहीं आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 11.05.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में  महिला पुलिस टीम अपर उ0 नि0 तनुजा हयांकी, म0कानि0 इंदिरा भट्ट जोशी व म0कानि0 श्रीमती द्रौपदी सुयाल द्वारा ग्राम घूरसो में जागरूकता अभियान कर गांव के लोगों/ सीनियर सिटीजनों को साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नं0 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ बाल विवाह, महिला अपराध, डायल 112 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।