अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 05.11.2024 को थानाध्यक्ष देघाट शदिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस ने चैकिंग के दौरान लम्बाड़ी बैंड के पास नरचुला खाल रोड पर झीपा बैंड की तरफ से आ रहे, बिना नम्बर टैक्ट्रर ट्राली के चालक बसंत काला पुत्र नारायण दत्त निवासी ग्राम चिंतोली पोस्ट मनानी देघाट अल्मोडा से 15 कच्ची चीड़ लकड़ियों के गिल्टे बरामद किये। बरामदा वन संपदा को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।
देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल
1-उ0नि0 सचेन्द्र यादव
2-अपर उ0नि0 गणेश राणा
3-हे0 कानि0 सुरेंद्र कुमार
4-कानि0 मदन सिंह