अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 26 जनवरी, 2026 को राष्ट्र के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा में राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर उपस्थित समस्त पुलिस बल को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई गई।
गणतंत्र दिवस की दिलाई शपथ
इस कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा विशिष्ट सेवाओं के श्री राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम पढकर सुनाये गये। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित पुलिस बल को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए खुशी के इस अवसर पर अधि0/कर्म0गणों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा सभी को अपने कार्यो/दायित्वों का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से पालन कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।
रहें उपस्थित
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात दरबार सिंह मेहता, कंपनी कमांडर PAC सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद द्वारा कोतवाली रानीखेत में, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों/फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा भी थाना/चौकियों व फायर स्टेशनों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर पुलिस बल को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई गई।