अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखने के लिये जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं सोशल मिडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है।
बरामद की नकदी
आज दिनांक- 04/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस टीम व SST टीम ने चौकी मौरनौला क्षेत्रान्तर्गत शहरफाटक तिराहा पर संयुक्त चैंकिग अभियान के दौरान वाहन संख्या UP20-BK-2665 स्पलैण्डर के चालक रियासत निवासी ग्राम शहजादपुर थाना शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर-प्रदेश के कब्जे से कुल 55,500/- रुपये धनराशि बरामद की गई।
आवश्यक कार्यवाही
वाहन चालक रियासत से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।
बरामदगी पुलिस /SST टीम रहीं शामिल
1 थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत- थाना लमगड़ा
2 अपर उ0नि0 विक्रम सिंह- थाना लमगड़ा
3 हे0कानि0 दिनेश कार्की- थाना लमगड़ा
4 हे0कानि0 देवराज सिंह –थाना लमगड़ा
5 विरेन्द्र नाथ गोस्वामी- SST टीम
6 राम सिंह रावत -SST टीम
7 कानि0 विशन सिंह- SST टीम
8 होमगार्ड गोकुल चन्द- SST टीम
9 दीपक बजेठा- विडियोग्राफर SST टीम