आज दिनांक 02.09.2025 को भारी बारिश से बंद हुए कुछ मार्गों पर यातायात सुचारू कर दिया गया है।
यातायात सुचारू
📌📌जिसमें सुरई खेत तिराहे के पास पेड़/मलवा गिरने से मोटरमार्ग यातायात हेतु पूर्णतः बाधित हो गया था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद जोशी, कोतवाली द्वाराहाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरे पेड़/मलवा को जेसीबी की सहायता से हटाकर अवरुद्ध मार्ग को यातायात हेतु सुचारू किया गया।
📌📌भतरौजखान- भिकियासैण मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास सड़क में पेड़/मलवा गिरने से मोटरमार्ग यातायात हेतु पूर्णतः बाधित हो गया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, थाना भतरौजखान मय पुलिस टीम द्वारा गिरे पेड़/मलवा को जेसीबी की सहायता से हटाकर अवरुद्ध मार्ग को यातायात हेतु सुचारू किया गया।
📌📌जैनल- देघाट मार्ग पर उदयपुर के पास सड़क में भूस्खलन होने से पेड़/मलवा गिरने के कारण मोटरमार्ग यातायात हेतु पूर्णतः बाधित हो गया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, थाना देघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरे पेड़/मलवा को जेसीबी की सहायता से हटाकर अवरुद्ध मार्ग को यातायात हेतु सुचारू किया गया।