अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई हैं। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
किया जागरूक
इसी क्रम में दिनांक 12.01.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत व टीम द्वारा विकास खंड धौलादेवी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों/स्थानीय नागरिकों की पुलिस से संबंधित समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव गम्भीरता से सुने। जनता द्वारा उठाए गए विभिन्न समस्याओं को सुनकर मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया तथा अच्छे सुझावों को अमल में लाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को जागरूक करते हुए वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड की जानकारी दी। साथ ही नए कानूनों की विस्तृत जानकारी देकर लोगों को नशे से दूर रहने, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा पुलिस के साथ सहयोग करने के संबंध में भी जागरूक कर विभिन्न हेलपलाइन नंबर की जानकारियां साझा की