अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी व थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में देघाट पुलिस व एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 18.11.2025 की प्रातः भाकुड़ा चौराहे पर चेकिंग के दौरान कार संख्या- UP15-BC-5054 से 02 तस्कर गजेन्द्र शर्मा उम्र 48 वर्ष पुत्र सत्य प्रकाश शर्मा गाँव बहादुरपुर थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0, सौरभ कुमार उम्र-24 वर्ष पुत्र महिपाल सिंह निवासी हसनपुर कला थाना किठौर जिला मेरठ उ0प्र0 के कब्जे से कुल 25.300 कि0ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना देघाट में मु0अ0स0- 19/2025 धारा 8/20/60 NDPS act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। कार को सीज किया गया।
पूछताछ में बताई यह बात
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा कालिंका पौड़ी व सराईखेत बॉर्डर क्षेत्र से मेरठ ले जा रहे थे।
गांजा किससे खरीद कर ले जा रहे थे और तस्करों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस टीम द्वारा जुटाई जा रही है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कीमत- 6,32,500 रुपये है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, थाना देघाट
2. कानि0 उपेन्द्र यादव, थाना देघाट
3. कानि0 नीरज बिष्ट, थाना देघाट
4. हे0कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 गणेश दत्त पाण्डेय, एसओजी अल्मोड़ा