अल्मोड़ा: नशे‌‌ पर पुलिस का वार, तड़के चेकिंग के दौरान जब्त की गांजे से भरी कार, साढ़े तेरह लाख‌ की कीमत, तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी व थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैंण संजय जोशी व पुलिस टीम व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 12.10.2025 की तड़के रामनगर रोड पीलीकोटी के पास चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान वाहन संख्या- DL-5-CF-9911 स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक तेजी से कार को भगा ले गया शक होने पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। चालक छोटी घट्टी तिराहे से 100 मी0 पहले कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार की तलाशी ली गई तो कार से 04 कट्टो में कुल 54.378 कि0लो0 अवैध गांजा बरामद हुआ। जिस पर अज्ञात फरार कार चालक के विरुद्ध थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-29/2025 धारा 20/60/8 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। कीमत-13,59,450 रुपये।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उपनिरीक्षक संजय जोशी, चौकी प्रभारी भिकियासैण
2. हेड कानि0 आनन्द त्रिपाठी, थाना भतरौजखान
3. हेड0कानि0 नारायण सिंह, थाना भतरौजखान
4. कानि0 गणेश दत्त, एसओजी अल्मोड़ा