अल्मोड़ा: नशे के विरूद्ध पुलिस ने चलाई है मुहिम, युवाओं को खास संदेश देकर कर रहीं जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 01.01.2025 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस की महिला उपनिरीक्षक सोनू बाफिला ने तीताकोट गांव एनएसएस कैंप में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिहमु उपस्थित लगभग 100 जीआईसी चनौदा के छात्र-छात्राओं,स्कूल स्टॉफ और उपस्थित ग्रामीण महिलाओं  को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर अपराध व नवीन कानूनों की भी जानकारी दी।