अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में सभी सर्किल ऑफिसर/ कोतवाल/ थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी/एसओजी /क्यूआरटी टीमें लगातार अलर्ट मोड पर है।
📌📌एलआईयू को एक्टिव किया गया है।
📌📌जनपद के प्रवेश मार्गों में पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध वाहन/ वस्तु/ व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सघन चेकिंग की जा रही है।
📌📌नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये जनपद में पर्याप्त मात्रा में जवानों की मुस्तैदी बढ़ायी गयी है।
📌📌जनपद में टीमों द्वारा आपराधिक व संदिग्ध तत्वों की तलाश हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
📌📌सभी सोशल मीडिया प्लेटफोर्म्स की सतर्क मॉनिटरिंग की जा रही है।