अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, क्षेत्रवासियों तक पहुंचाया यातायात नियमों का संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में दिनांक 20.01.2026 को 01- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। इसके अलावा थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों/ चालकों को यातायात नियमों की जानकारियां  देकर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। वहीं प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पांडे द्वारा शिखर तिराह अल्मोड़ा पर चालकों व स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। 

दी यह जानकारी

इस दौरान अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनमामस को दोपहिया वाहन में हमेशा हेलमेट धारण करने, तीन सवारी नही बैठाने, रैश ड्राईविंग नही करने, टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नही बैठाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की गयी। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।