अल्मोड़ा: पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर चला हंटर, इतने‌ आए चपेट में

अल्मोड़ा: जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शुक्रवार को जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 88 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और दो वाहनों को सीज कर दिया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सड़कों पर उतरीं। पुलिस ने‌ मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और जनपद के प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनके दस्तावेजों की जांच की। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अधूरे कागजों के साथ वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 88 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालान काटे। वहीं, गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 02 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।