अल्मोड़ा: पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान, छात्र-छात्राओं को इन विषयों पर दी जानकारी

  
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा स्कूलों/कॉलेजों के खुलने व बंद होने के समय छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल/कॉलेजों के आस-पास पुलिस की उपस्थिति/दृश्यता सुनिश्चित किये जाने एवं उनको अपराधों के प्रति जागरुक किये जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी के क्रम में  दिनांक- 17.10.2023 को लमगड़ा पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा व राजकीय इंटर कॉलेज जैंती में जाकर छात्र/छात्राओं से वार्तालाप की गई तथा उन्हें पुलिस हेल्पलाईन नंबर 112 सहित स्थानीय थाना/चौकी के हेल्पलाईन नंबरो की जानकारी देकर किसी भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल कॉल करने हेतु बताया गया।

पुलिस ने दी यह जानकारी
 
जागरुकता कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में घटित हो रहे साईबर क्राईम, सड़क सुरक्षा/यातायात नियम, नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के प्रयोग, महिला संबंधी अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, गुड टच/ बैड टच आदि, उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।