अल्मोड़ा: पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान, छद्म भेष धारण कर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में सभी जिलों में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में दिनांक 13.07.2025 को थानाध्यक्ष देघाट  दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के संदिग्धों, मंदिरों में रह रहे साधुओं व अन्य का सत्यापन किया गया, कार्यवाही के दौरान कोई संदिग्ध प्रकाश में नही आया।