अल्मोड़ा: पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक 24 जनवरी, 2026 को पुलिस कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारी गणों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गयी।

ली यह शपथ

इस दौरान सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा रमेश चन्द्र, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज सहित पुलिस कार्यालय,पुलिस दूरसंचार के अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे। साथ ही पुलिस लाइन, कोतवाली/थाना,फायर स्टेशनों में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ली गई।