अल्मोड़ा: त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड पर, जिले भर में चल रहा‌ सघन चेकिंग अभियान‌

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों व परिचालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाये और ओवर स्पीड, नशे में वाहन न चलाये। साथ ही यात्रियों को जागरुक किया जा रहा है कि यदि कोई चालक, परिचालक वाहन में ओवर सवारी बिठाता है या नशे में वाहन चलाते हुए दिखता है तो तत्काल डायल 112 में उसकी सूचना दें, पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह चालक, परिचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बताया कि यह चेकिंग अभियान लगातार जारी है।