अल्मोड़ा: थर्टी-फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, होटल/परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने थर्टी-फर्स्ट/ नव वर्ष आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया है।

पुलिस ने दिए यह निर्देश

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा आगामी थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष के दृष्टिगत शांति/कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक- 27.12.2025 को जागेश्वर क्षेत्र के होटल/होम-स्टे/रिजॉर्ट के संचालको के साथ चौकी जागेश्वर में मीटिंग आयोजित की गई। उपस्थित होटल प्रबंधकों व व्यवसायियों को आगामी थर्टी-फर्स्ट, नव वर्ष आगमन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये। साथ ही होटलों/होम-स्टे में ठहरने वाले यात्रियों का आईडी सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर को अध्यावधिक रखने, अवैध गतिविधियों एवं हुड़दंग पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, निर्धारित समय सीमा के बाद लाउड म्यूजिक न बजाने, अग्नि सुरक्षा उपकरणों को क्रियाशील स्थिति में रखने हेतु बताया गया। इसके साथ ही अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाने व कैमरों को क्रियाशील स्थिति में रखने साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने से सम्बन्ध में अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।