अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में रानीखेत पुलिस ने बुधवार को केंद्रीय विद्यालय में एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम के साथ विद्यार्थियों को वर्तमान में बढ़ रहे डिजिटल खतरों से आगाह किया। उन्होंने बच्चों को अनजान कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट जैसे झांसों में न आएं। ओटीपी (OTP) शेयर न करने और संदिग्ध गेमिंग ऐप्स से दूर रहने की सलाह दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सुरक्षित और सीमित उपयोग करने के तरीके बताए।
पुलिस टीम ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे दूरी बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन न चलाने की हिदायत दी। नशे से संबंधित गोपनीय सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर – 1933 के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत टिप्स बताएं।