अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में रविवार दिनांक- 26-10-2025 को थाना दन्या में थाना दिवस का आयोजन किया गया।
थाना दिवस का आयोजन
जिसमें कस्बा क्षेत्र के क्षेत्रवासी सम्मिलित हुये। इस कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे, समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया कुछ प्रकरणों का शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया गया, साथ ही अच्छे सुझावों को अमल में लाने हेतु बताया गया। इस दौरान किराएदारों के सत्यापन किया जाने के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाये रखने, आधुनिक साइबर फ्रॉड के तौर-तरीके, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, एवं नवीन कानून के संबंध में जागरूक किया गया।