अल्मोड़ा: जाखन देवी के पास स्कूल खुलने और बंद होने के समय होगा पुलिस कर्मी तैनात

अल्मोड़ा नगर के जाखनदेवी मंदिर के पास अब स्कूल खुलने और बंद होने के समय एक पुलिस कर्मी तैनात होगा। बीते दिनों स्थानीय सभासद अमित साह ने ज्ञापन देकर पुलिस कर्मी की तैनाती की मांग की थी।

सड़क पर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं जिससे हादसा होने की संभावना है:

ज्ञापन में कहा था कि जाखनदेवी के समीप छोटे बच्चों के समेत तीन स्कूल है। लेकिन स्कूल खुलने और बंद होने के समय भी सड़क पर तेज रफ्तार वाहन गुजरते है। जिससे हादसा होने की संभावना है।

पुलिसकर्मी की तैनाती की गई:

जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक ओसीन जोशी ने स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस कर्मी की तैनाती कर दी है।