अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में योग शिविर का आयोजन किया गया।
स्वस्थ्य जीवन जीने हेतु किया प्रेरित
जिसमे योग प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवम पुलिस परिवार के सदस्यों को विभिन्न प्रकार के आसनों वृक्षासन, ताड़ासन, तितली आसन, त्रिकोणासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन सहित अन्य योग क्रियाएं सिखाने के साथ ही अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही पुलिस बल को शारीरिक रुप से स्वस्थ्य रहने एवं मानसिक तनाव से मुक्त रहने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाने एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। योग शिविर में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके अलावा जनपद के थाना/फायर स्टेशन में भी पुलिस बल ने भी योगाभ्यास किया। इसी क्रम में सभी थाना/चौकी/फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ योगाभ्यास किया गया और अधीनस्थों को योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देकर स्वस्थ्य जीवन जीने हेतु प्रेरित किया।
रहें मौजूद
पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय कोतवाली अल्मोड़ा, निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना,निरीक्षक यातायात राजेन्द्र सिंह,एफएसओ महेश चंद्र, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।