अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
जानी कुशलक्षेम
इसी क्रम में “ऑपरेशन भल छौ” के तहत प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी, महिला कोतवाली के नेतृत्व में दिनांक 04/01/2026 को महिला कोतवाली टीम म0 कानि0 द्रौपदी सुयाल व म0कानि0 कविता अल्मोड़ा द्वारा क्षेत्रान्तर्गत अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें कोतवाली व अन्य हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।