अल्मोड़ा: कुशल क्षेम जानने एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंची पुलिस, बांटी मिठाई, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 03.11.2024 को जनपद के थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की।

दी यह जानकारी

साथ ही त्योहारी शगुन मिष्ठान भी वितरित किया। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानों के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।