अल्मोड़ा: थाना दिवस: विभिन्न विषयों पर लाभप्रद जानकारी के साथ साइबर ठगों से किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में दिनांक 07.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया।

थाना दिवस का आयोजन

इस दौरान थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर, वार्ड मेंबर, सीनियर सिटीजन, पुलिस पेंशनर व स्थानीय गणमान्य व्यक्ति सम्मलित हुए। कार्यक्रम के दौरान  प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा उपस्थित लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे, समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कुछ प्रकरणों का शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया गया, साथ ही अच्छे सुझावों को अमल में लाने हेतु बताया गया।

दी यह जानकारी

साथ ही इस दौरान उपस्थित लोगों को वर्तमान में साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के पैंतरे डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे में समझाया और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी बताने के लिये प्रेरित किया गया और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गयी।