अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 08.07.2024 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ मंहत द्वारा टैक्सी स्टैंड में थाना क्षेत्र के टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों व चालकों के साथ मीटिंग की गई।
दी यह हिदायत
जिसमें यातायात की समस्याओं के बारे में सुझाव लिए गए तथा हिदायत दी गई कि वाहनों में ओवरलोडिंग न करें,शराब पीकर वाहन न चलाए,वाहन के काग़ज़ात पूर्ण रखें,निर्धारित स्थान पर ही टैक्सी वाहनों को लगाएं ।
नवीन कानूनों की जागरूकता
01 जुलाई 2024 से लागू हुए भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
दी यह जानकारी
इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध एवं नशे से दूर रहने के लिये, सभी को किराएदार सत्यापन कराने हेतु जागरुक किया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।