अल्मोड़ा: नशा तस्करों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 02 अलग-अलग मामलों में 02 सगे भाईयों सहित 03 नशा तस्कर आये गिरफ्त में

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
     
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

एसएसपी अल्मोड़ा की नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेंस नीति का व्यापक असर है कि पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर भारी मात्रा में मादक पदार्थो की बरामदगी कर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ की जा रही है।
दिनांक- 04/05/2024  को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अलग-अलग मामलों में कुल 74.315 किलोग्राम गांजा (कीमत-18,57,875 रुपये) बरामद कर बुलेट व कार सवार 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई
    
ए0पी0 अंशुमन एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड महोदय व डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत डीआईजी कुमांऊ रेंज ने अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में गांजा बरामदगी व नशा तस्करों की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही की सराहना की। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशा तस्करों की गिरफ्तारी व भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है। एसओजी अल्मोड़ा टीम द्वारा भारी मात्रा में गांजे व नशा तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना थाना सल्ट टीम को दी गई थी।

पहला मामला

दिनांक 04/05/2024 को सल्ट पुलिस टीम द्वारा रगड़गाड़ तिराहा के पास चेकिंग के दौरान बुलेट UK18S1476 में सवार 02 सगे भाईयो के कब्जे से कुल 13.015 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई है।

पूछताछ में बताई यह बात

अभियुक्त कठपतिया क्षेत्र के आस-पास के गाँवों से गांजा इकट्ठा कर मुरादाबाद में उंचे दामों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम

1-सुरेन्द्र सिंह उम्र-31 वर्ष पुत्र मेघराज सिंह निवासी बीरमपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0।
2-रामजीत सिंह उम्र-21 वर्ष पुत्र मेघराज सिंह निवासी बीरमपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0।
बरामदगी-13.015 किलोग्राम गांजा
कीमत-  3,25,375 रुपये

पुलिस टीम रहीं शामिल

1.अपर उ0नि0 दीवान सिह ( थाना सल्ट )
2. हे0कानि0 चन्द्र पाल ( थाना सल्ट )
3. कानि0 हेमन्त मनराल ( थाना सल्ट )

दूसरा मामला
   
दिनांक 04/05/2024 को सल्ट पुलिस टीम द्वारा तल्ली भवाली मोड़ सल्ट के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार  UK07AF 6708 में सवार नवीन बेलवाल के कब्जे से चार बैगों में कुल 61.300 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई है।

पूछताछ में बताई यह बात

अभियुक्त आस-पास के गाँवों से गांजा इकट्ठा कर रामनगर क्षेत्र में उंचे दामों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

नवीन बेलवाल उम्र-34 वर्ष पुत्र गोपाल दत्त निवासी-ढेला थाना रामनगर जिला नैनीताल ।
बरामदगी- 61.300 किलोग्राम गांजा
कीमत-15,32,500 रुपये ( पन्द्रह लाख बत्तीस हजार पांच सौ रुपये )

पुलिस टीम रहीं शामिल

1‌ थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद
2 कानि0 विपिन पान्थरी ( थाना सल्ट )
3 कानि0 प्रमोद ध्यानी ( थाना सल्ट )L