अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशों के अनुपालन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक 30.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी मय पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक कार चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।