अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक एसओजी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में दिनांक- 18.01.2026 की रात्रि को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी टीम द्वारा लोधिया के पास चेकिंग के दौरान 02 युवकों दीपक मेहता उर्फ झनका उम्र- 27 वर्ष S/O श्री मोहन सिंह, निवासी गंगोला मोहल्ला बांस गली अल्मोड़ा व हर्षित भण्डारी उर्फ हन्नी उम्र- 28 वर्ष S/O श्री नीरज भण्डारी R/O थपलिया बद्रेश्वर वार्ड अल्मोड़ा के कब्जे से कुल 21.49g अवैध स्मैक बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0-06/26 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
आपराधिक इतिहास-
दीपक मेहता उर्फ झनका S/O श्री मोहन सिंह मु0अ0स0-62/25 धारा-8/21 NDPS एक्ट
बरामदगी- 21.49g स्मैक बरामद।
कीमत- 6,44,700 रुपये।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, ( चौकी प्रभरी धारानौला)
2. कानि0 सुन्दर लाल, कोतवाली अल्मोड़ा
3. कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
6. कानि0 चन्दन सिंह नेगी, एसओजी अल्मोड़ा
7. कानि0 गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा