अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की घड़पकड़ जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना देघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 22.01.2026 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्ट मुकदमा अपराध संख्या संख्या- 07/25 धारा 78,351(3) बीएनएस व पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजेन्द्र गिरी उर्फ राजू उम्र- 22 वर्ष पुत्र भूपाल गिरी निवासी ग्राम कहैड़गांव छयानी थाना देघाट, जिला- अल्मोड़ा को थाना देघाट पुलिस द्वारा स्याल्दे से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल
1- अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद
2- हे0कानि0 अमित यादव
3- कानि0 उपेन्द्र सिंह