अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है। जिसमे लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में बीते दिनांक 05/04/2025 को इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे मय कानि0 ललित बिष्ट,कानि0 हेमन्त धपोला के दूनागिरी रोड द्वाराहाट, गौचर,चौखुटिया रोड,मल्ली मिरई आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग के दौरान मैक्स में 03 सवारी क्षमता से अधिक बिठाने पर चालक का चालान कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। वहीं ज्यादा सवारियों को अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया। यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर कुल 25 वाहन चालको का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 06 कोर्ट चालान किये गये।
चालान का विवरण
1- ओवर लोडिंग-2
2-खतरनाक तरीके से वाहन चलाना- 02
3-बिना सीट बैल्ट-02
4- क्षमता से अधिक सवारी-01
5-रैश ड्राईविंग-01 (बाईक सीज)
6-दोषपूर्ण नम्बर प्लेट-05
7-बिना डीएल-01
8- मोडिफाईड साईलेंसर-01
9- यातायात नियमों का उल्लंघन-09
10-बिना हेलमट-01