अल्मोड़ा: नशेड़ी चालकों पर पुलिस कस रही शिकंजा, कार व बुलेट से फर्राटा भर रहे 02 नशेड़ियों पर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी धारानौला प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा कल रात्रि में चौकी क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक आल्टो कार UK01TA 3379 का चालक विजय बिष्ट निवासी फलसीमा अल्मोड़ा नशे में कार दौड़ाते हुए पाया गया,जिसे तत्काल मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज करते हुए 19,000 रुपये की कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई। इसके अलावा एक बिना नंबर बुलेट चालक मुकेश निवासी मकेड़ी धारानौला शराब के नशे में धुत होकर बुलेट चलाता हुआ पाया गया,जिसे भी तत्काल गिरफ्तार कर वाहन को सीज करते हुए 18,000 रुपये की कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई ।