अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन रहने वाले लोगों को खंगाला, 02 मकान मालिकों पर की यह कार्रवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।

सत्यापन अभियान

इसी क्रम में रविवार दिनांक 07.09.2025 को‌जनपद पुलिस द्वारा सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 250 लोगों को चेक किया गया।

कोतवाली सोमेश्वर की कार्यवाही

प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी मय कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नगर क्षेत्र में सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 02 मकान मालिकों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधिनियम में 10-10 हजार रुपये कोर्ट के चालान किये गये व बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले 02 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम 81 के तहत कार्यवाही की गयी।

कोतवाली चौखुटिया की कार्यवाही

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 04 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

कोतवाली द्वाराहाट की कार्यवाही

प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 02 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

थाना सल्ट की कार्यवाही

थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 06 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

थाना भतरौजखान की कार्यवाही

थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया।

थाना लमगड़ा की कार्यवाही

थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया।  साथ ही समस्त मकान मालिकों / ठेकेदारो को हिदायत भी दी कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे।