अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस टीम नई पहल “ऑपरेशन भल छौ” के तहत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पंहुच कर उनका हालचाल जान रहीं हैं।
हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी
इसी क्रम में दिनांक- 22.06.2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी ली गयी और समस्याओं का भी निस्तारण किया। साथ ही उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानो के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी दी। इसके अलावा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।