अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक- 11.03.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा मय पुलिस टीम के थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदार, मजदूर, फड़-फेरी/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान 45 बाहरी लोगों के सत्यापन किये गये। इस दौरान एक मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन किराएदार रखने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹5000 का नगद चालान किया गया।