अल्मोड़ा: पुलिस की जन-जागरूकता मुहिम, अग्निशमन उपकरणों के संचालन की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 06.10.2025 को एसएसपी के आदेशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी लीडिंग फायरमैन लक्ष्मण सिंह नेगी के निर्देशन में लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश के निर्देशन में विक्टर मोहन जोशी बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता अभियान

➡ आग को प्रारंभिक अवस्था में बुझाने के तरीके एवं अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
➡ उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।