अल्मोड़ा: आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस की खास मुहिम, पम्पलेट, पोस्टर आदि चस्पा कर नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 20.04.2025 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र के जनमानस को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। साथ ही पम्पलेट, पोस्टर आदि चस्पा किये। इसके अलावा नशा मुक्त अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी की जानकारी दी। वहीं यातायात नियमों, डायल 112, नवीन कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी और जागरूक किया।