अल्मोड़ा: मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां वापस हुई रवाना, SSP ALMORA ने यातायात बाधित ना हो किये पुख्ता इंतजाम


डॉ0 मंजूनाथ टीसी, एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद में मतदान सम्पन्न होने के क्रम में ईवीएम की सुरक्षा के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूमों, सीसीटीवी कैमरों व ईवीएम की सुरक्षा में लगाई गई फोर्स का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। 
  
यातायात निरीक्षक को किया निर्देशित-

14 फरवरी को मतदान सम्पन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियों के वापस आने पर जाम की स्थिति ना बने इसके लिए यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया और पुख्ता इंतजाम व ट्रैफिक डायवर्ट की व्यवस्था की गई । जगह-जगह फोर्स तैनात कर किए गए, जिससे पोलिंग पार्टियों को जाम की समस्या का सामना ना करना पड़े।