अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी एक अक्तूबर को पेंशन शंखनाद रैली में शामिल होने पॉलीटेक्निक कॉलेज के शिक्षक दिल्ली जाएंगे।
शिक्षक जाएंगे दिल्ली
इस संबंध पॉलीटेक्निक शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव डॉ. प्रजापति पलड़िया ने बताया कि कई शिक्षक रैली में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारी का हक है, इसे वे लेकर रहेंगे। इसके लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जा चुकी है।