अल्मोड़ा: डाकपाल पर गबन का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में गबन करने का एक मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक सहायक डाक अधीक्षक अल्मोड़ा उत्तरी बृजमोहन सिंह ऐरी ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि भैसोडी में बसंत लाल निवासी डिझाड़ पोस्ट किरड़ा वर्तमान में डाक सेवक के पद पर कार्यरत है। बताया कि डाकपाल रहते हुए आरोपी ने खाताधारक जगदीश चन्द्र काण्डपाल निवासी सीमा, सुनौली के बचत खाते से तीन किस्तों में फर्जी हस्ताक्षर कर 60000 रुपये निकाल ली। खाता धारक शंकर राम निवासी बसौली के खाते से तीन हजार रुपये निकाल लिए। जिसे उन्होंने निजी खर्च बता दिया। वहीं औचक निरीक्षण में 31211 की नगदी कम मिली। बताया कि शाखा डाकपाल बसन्त लाल ने कुल 94211 रुपये का गबन कर लिया। साथ ही उपभोक्ताओं की रकम और सरकारी धन का दुर्विनियोजन किया है।

जांच कर रही पुलिस

इस मामले में पुलिस से कार्यवाही की मांग की है‌। जिसके बाद सोमेश्वर पुलिस ने भैसोडी के डाकपाल पर गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।