अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में आयोजित हुआ ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’, उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में शिक्षक अभिभावक संघ के सहयोग से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रहें मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्षा गंगा मेहरा, विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष रवींद्र सिंह मूसयूनी व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने दीप  प्रज्वलित कर किया।

किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में बोलते हुए एसएमसी अध्यक्ष रवींद्र सिंह मूसयूनी ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षाफल की सराहना की एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गंगा मेहरा ने गुणवतापूर्ण परीक्षा परिणामों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने अभिभावक संघ की सम्मान सहित उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल की सराहना की एवं बताया कि इस वर्ष की इंटर परीक्षा में  28 व हाईस्कूल की परीक्षा में 17  बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है व इंटर व हाईस्कूल परीक्षा में  6-6 बच्चों ने  75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।‌ हिमांशु भट्ट ने इंटर व कल्पना बिष्ट ने हाईस्कूल में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। सभी सम्मान सहित उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर लक्ष्मण राम, चंद्रा कनवाल,गंगा देवी ,टी डी भट्ट, प्रदीप सलाल,निर्मल कुमार पंत,धन सिंह धौनी,प्रमोद पाण्डे,कमलेश जोशी,भगवत सिंह बगडवाल,नवीन वर्मा,सुनीता बोरा,सुमन पाठक, भावना वर्मा,हिमांती टम्टा, मोनिका जोशी ,योगिता तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम  का संचालन संजय पांडे ने किया।