अल्मोड़ा: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एनटीडी में ‘प्रवेशोत्सव’ और शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का भी आयोजन

अल्मोड़ा: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (रा.बा.इ.का.) एनटीडी, अल्मोड़ा में उत्साहपूर्वक ‘प्रवेशोत्सव’ और छात्र-अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) अल्मोड़ा के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या भावना धपोला ने की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें ममता देवी (अध्यक्ष, पी.टी.ए.),प्रेमा देवी (अध्यक्ष, एस.एम.सी.), राधा मटियानी (पार्षद, एनटीडी क्षेत्र) व विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल रहें।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

​समारोह के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और छात्राओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय में नए प्रवेश लेने वाली छात्राओं का तिलक लगाकर और स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को सरकार द्वारा प्रदत्त निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, स्कूल यूनिफॉर्म, जूते और बैग वितरित किए गए।विद्यालय संरक्षिका सुश्री हेमलता वर्मा ने छात्राओं और अभिभावकों को विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों और परीक्षा आधारित छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ द्वारा विद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्य-सहगामी क्रियाकलापों और पिछले सत्र की उपलब्धियों की समीक्षा भी की गई।