अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम की ऐरावत गुफा में एक विदेशी महिला की उपस्थिति की सूचना मिली।
सभी दस्तावेज पाए गए वैध
जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद विदेशी महिला से पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार पूछताछ में पता चला कि महिला मूल रूप से इस्राइल की रहने वाली है। उसका नाम इफरत मोर है। वह ध्यान और योग के उद्देश्य से यहां पहुंची थीं। विदेशी महिला के सभी दस्तावेज जांच में वैध पाए गए। उसका वीजा 2029 तक वैध है। जिस पर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।